हरिबैहना में कुत्ते ने छह लोगो को काटा
संवाद सहयोगी सरकाघाट हरिबैहना पंचायत में एक पागल कुत्ते ने सोमवार सुबह छह लोगों व क
संवाद सहयोगी, सरकाघाट : हरिबैहना पंचायत में एक पागल कुत्ते ने सोमवार सुबह छह लोगों व कई बेसहारा पशुओं को काट लिया। ग्रामीणों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने कुत्ते को मार डाला।
ठाना गांव की वार्ड सदस्य मीरा देवी, लंगेहड गांव के डॉ. यशवंत सिंह, नरेंद्र पाल और वैहना के कुलदीप कुमार व परमानंद को कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया तथा 12 से अधिक बेसहारा पशुओ को भी कुत्ते ने काटा है।
परमा राम ने बताया कि वह सोमवार सुबह आठ बजे मौंही जा रहा था तो रास्ते में पागल कुत्ते ने उसे काट लिया। परमाराम पहले से ही बीमार हैं। उसका इलाज पीजीआइ चंडीगढ़ से चल रहा है। बीडीसी नागेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को मार दिया है लेकिन दूसरे घायल कुत्तों व बेसहारा पशुओं की कोई पहचान नहीं हो पाई है। उन्होने प्रशासन से मांग की है घायल का नि:शुल्क उपचार किया जाए। उपमंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनके शर्मा ने कहा उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।