Move to Jagran APP

सुक्खू ने बढ़ाया कुनबा, वीरभद्र ने तोड़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल : दीपक

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह व सुख¨वदर ¨सह सुक्खू के बीच छिड़ी जुबानी जंग की ¨चगारियां अब जिलों तक पहुंच गई है। मंडी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने वीरभद्र ¨सह पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू ने छह सालों में प्रदेश में कांग्रेस का कुनबा बढ़ाने का काम किया है। वीरभद्र ¨सह ने हमेशा संगठन के प्रति जहर उगला है। अध्यक्ष चाहे कोई भी रहा हो, वीर

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 05:12 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 08:17 PM (IST)
सुक्खू ने बढ़ाया कुनबा, वीरभद्र ने तोड़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल : दीपक
सुक्खू ने बढ़ाया कुनबा, वीरभद्र ने तोड़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल : दीपक

जागरण संवाददाता, मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह व सुख¨वदर ¨सह सुक्खू के बीच छिड़ी जुबानी जंग की चिंगारियां अब जिलास्तर तक पहुंच गई है। मंडी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने वीरभद्र ¨सह के खिलाफ कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू ने छह साल में प्रदेश में कांग्रेस का कुनबा बढ़ाने का काम किया है जबकि वीरभद्र ¨सह ने हमेशा संगठन के प्रति जहर उगला है। अध्यक्ष चाहे कोई भी रहा हो, वीरभद्र ¨सह को अपने परिवार को छोड़कर अन्य सबसे परेशानी ही रही है।

loksabha election banner

दीपक शर्मा ने मंगलवार को मंडी में पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि 2017 के विधानसभा चुनाव में हार के लिए संगठन नहीं बल्कि वीरभद्र ¨सह सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। 2017 के चुनाव में लोगों ने वीरभद्र कैबिनेट के अधिकांश मंत्रियों को पूरी तरह से ठुकरा दिया था क्योंकि उन्होंने जनता की आशा के अनुरूप पांच साल तक कार्य नहीं किया था। वीरभद्र ¨सह की अमर्यादित टिप्पणियों को लेकर प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से शिकायत की जाएगी। निष्ठावान कार्यकर्ताओं को कबाड़ कहकर अपमानित किया जा रहा है।

इस मौके पर नाचन हलके से कांग्रेस प्रत्याशी रहे लाल ¨सह कौशल, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमन चौधरी व पार्षद अलकनंदा हांडा भी मौजूद थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.