सरकार लागू करे बिरोजा निकासी की पुरानी नीति
संवाद सहयोगी, पद्धर : राज्य वन निगम जिला मंडी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला उपाध्यक्ष हेम ¨सह रावत
संवाद सहयोगी, पद्धर : राज्य वन निगम जिला मंडी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला उपाध्यक्ष हेम ¨सह रावत की अध्यक्षता में वन मंत्री ठाकुर गोविंद ¨सह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बिरोजा निकासी के पुरानी नीति के आधार पर टेंडर करवाने की मांग वन मंत्री से की गई। जिला उपाध्यक्ष हेम ¨सह रावत ने कहा कि वर्ष 2019 की टेंडर प्रक्रिया में निगम बिरोजा निकासी के लिए खाली टीनों का बोझ बिरोजा निकासी ठेकेदारों पर डाल रहा है। टेंडर प्रक्रिया में जीएसटी नंबर लेने को कहा जा रहा है, जो ठेकेदारों को कतई मंजूर नहीं है। राज्य वन निगम संघ निगम को लेबर सप्लाई उपलब्ध करवाता है। मुख्य कार्य तो निगम का स्वयं है। ऐसे में लेबर सप्लाई मेटों को खाली टीनों और एसएसटी की शर्त थोपना तर्कसंगत नहीं है। हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम एलएसएम से काष्ठ और बिरोजा परिवहन का कार्य करवा रहा है। इस कार्य को वन निगम स्वयं करे। उन्होंने मांग की है कि परिवहन कार्य के अलग से टेंडर वन निगम करवाए। प्रतिनिधिमंडल ने थोपी गई शर्तों को तुरंत वापिस लिया जाए और वर्ष 2019 के टेंडर प्रक्रिया पुरानी नीति के आधार पर रखी जाए। वन मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी जायज मांगों को लेकर वह निगम के अधिकारियों से बात करेंगे। इस मौके पर एलएसएम कुलदीप ¨सह, राजमल, हरी ¨सह, नंद लाल, देवी ¨सह, अनिल कुमार, सुनील कुमार, सनैहरू राम भी मौजूद रहे।