ब्यास में डूबे कामगार का शव बरामद
संवाद सहयोगी, मंडी : रघुनाथ का पद्धर से पूजा सामग्री विसर्जन के दौरान ब्यास में डूबे कामगार क
संवाद सहयोगी, मंडी : रघुनाथ का पद्धर से पूजा सामग्री विसर्जन के दौरान ब्यास में डूबे कामगार का शव बाड़ीगुमाणु के समीप मिला है। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम के बाद शव अन्य कामगारों को सौंप दिया है। झारखड़ के गुमला जिला के बिशनपुर निवासी दिनेश कुमार उर्फ गुड़वा 19 ¨सतबर को ब्यास में बह गया था। वह 14 साथियों के साथ ब्यास नदी में विश्वकर्मा पूजा की सामग्री विर्सिजत करने गया था। विसर्जन के बाद जैसे ही वह नहाने के लिए उतरा तो बह गया। हालांकि उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। दो दिन तक पुलिस तलाश करती रही। शुक्रवार दोपहर बाद किसी ने पुलिस को सूचित किया कि बाड़ीगुमाणु के पास शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त करवाई। थाना प्रभारी सदर सुनील कुमार ने गुड़वा का शव मिलने की पुष्टि की है।