आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क
आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 08:45 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 08:45 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मंडी : आपदा प्रबंधन को लेकर उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने संबंधित विभागों के साथ सोमवार को बैठक की। ऋग्वेद ठाकुर ने लोगों को सतर्क रहने का आह्वान किया है। भूस्खलन संभावित तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में आपदा प्रबंधन को दूरभाष संख्या 1077, उपायुक्त कार्यालय में दूरभाष संख्या 01905-226201, 226202, 226203, 226204 अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष में 01905-223374 पर संपर्क करें।
-----
बारिश से 5.37 करोड़ का नुकसान
24 घंटे में भारी बारिश से मंडी जिला में करीब 5.37 करोड़ का नुकसान सरकारी व निजी संपत्ति को हुआ है। लोक निर्माण विभाग को करीब 5.20 करोड़ का नुकसान हुआ है। जिले में दस घर, दस पशुशाला व एक शौचालय ढह गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें