पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए बनाई रणनीति
क्षेत्र की ग्राम पंचायत झिड़ी, दयोरी और कटौला में पार्टी कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें स्नोर, बदार और उतरशाल क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलए, ग्राम केंद्र अध्यक्ष और अल्पकालीन विस्तारक शामिल हुए। बैठक में स्थानीय विधायक जवाहर ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने 2
सहयोगी, पद्धर : द्रंग मंडल भाजपा ने बुधवार को पंचायत झिड़ी, दयोरी व कटौला में पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक की। इसमें स्नोर, बदार व उतरशाल क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलए, ग्राम केंद्र अध्यक्ष व अल्पकालीन विस्तारक शामिल हुए। बैठक में विधायक जवाहर ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने 28 नवंबर को मंडी के पड्डल मैदान में होने वाले प्रदेश स्तरीय पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समीक्षा की।
जवाहर ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर जमीनी स्तर पर काम कर रहे कार्यकर्ता को नई जिम्मेदारी देने और संगठन को मजबूती प्रदान करने की बेहतरीन मुहिम शुरू की है। इसके सार्थक परिणाम आना शुरू हुए हैं। भाजपा ने छह साल पहले यह नया कंसेप्ट लाने की सोची और उसे पन्ना प्रमुख का नाम दिया गया। छह साल तक कड़ी मेहनत करने के बाद और प्रदेश के 50 लाख मतदाताओं की सूचियों को खंगालने के बाद भाजपा ने अभी तक प्रदेश में एक लाख 45 हजार पन्ना प्रमुखों की सूची तैयार करके इन्हें नई जिम्मेदारी सौंप दी है। पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती सहित अन्य वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं व पन्ना प्रमुख का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने सभी पन्ना प्रमुख और सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया।