जोगेंद्रनगर का दमनदीप बड़े पर्दे पर आएगा नजर
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : जोगेंद्रनगर के दमनदीप ¨सह शुक्रवार को बड़े परदे पर नजर आएंगे।
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : जोगेंद्रनगर के दमनदीप ¨सह शुक्रवार को बड़े परदे पर नजर आएंगे। उन्होंने पंजाबी फिल्म जंजाल में बतौर अभिनेता भूमिका निभाई है। प्रदेश और देश के चु¨नदा सिनेमा घरों में यह फिल्म रिलीज होगी। इसमें दमनदीप मुख्य अभिनेता की भूमिका में नजर आएंगे। पंजाबी अभिनेत्री डोली ¨सदल फिल्म में दमनदीप ¨सह की मां की भूमिका अदा कर रही हैं। फिल्म में मुस्कान ने बतौर अभिनेत्री, पूजा, बाबा व बंटी अरोड़ा ने सह कलाकारों के रूप में अभिनय किया है। दमनदीप ¨सह ने बताया कि जंजाल फिल्म हरज्ञान प्रोडक्शन हाउस अमृतसर के बैनर तले बनाई गई है। इसे निर्देशक अमर पाल ने निर्देशित किया है। जंजाल फिल्म एक शार्ट स्टोरी बेस्ड फिल्म है। इसमें युवा के नशे की लत में फंसने के बारे दर्शाया गया है। फिल्म के रिलीज होने को लेकर जोगेंद्रनगर क्षेत्र में खुशी है। दमनदीप के पिता धर्मवीर ¨सह व माता सावित्री कौर भी बहुत उत्साहित हैं। दमनदीप ¨सह पंजाबी, ¨हदी एवं पहाड़ी गानों में मॉडल के रूप में अभिनय कर चुके हैं। अभिनय के साथ वह निर्देशन भी कर रहे हैं। हाल ही में दमनदीप ने जोगेंद्रनगर में दो दिवसीय युवा महोत्सव का निर्देशन किया। इसमें उन्होंने क्षेत्र के 40 नए कलाकारों को अभिनय करने का मौका दिया था। दमनदीप ¨सह ने बताया कि जल्द ही वह पंजाबी फिल्म पहचान सहित अन्य चार फिल्में साइन करने वाले हैं।