भूटान में लापता व्यक्ति की चार माह बाद आई मौत की खबर
नाचन हलके के महादेव निवासी सोहन ¨सह की भूटान में अचानक गायब होने व मौत की खबर ने परिजनों की ¨चता बढ़ा दी है। ग्रामीणों व परिजनों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले की केंद्र सरकार से उच्चस्तरीय जांच करवाकर न्याय की गुहार लगाई। सोहन ¨सह पुत्र मौला राम 200
जागरण संवाददाता, मंडी : नाचन हलके के महादेव निवासी सोहन ¨सह की भूटान में अचानक गायब होने व मौत की खबर ने परिजनों की ¨चता बढ़ा दी है। ग्रामीणों व परिजनों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले की केंद्र सरकार से उच्चस्तरीय जांच करवाकर न्याय की गुहार लगाई। सोहन ¨सह पुत्र मौला राम 2008 में जेपी कंपनी में बतौर चालक चयनित हुआ था। 2011 में कंपनी ने उसे भूटान ट्रांसफर कर दिया। करीब सात साल तक वहां नौकरी करने के बाद वह सितंबर 2017 में त्यागपत्र देकर घर वापस आ गया। उसके साथ भूटान की एक महिला भी आई थी। महिला की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच थी। महिला के बारे में सोहन ¨सह ने खुद परिजनों को बताया था कि वह हिमाचल देखने के लिए आई है।
30 सितंबर 2017 को दोपहर 12 बजे सोहन ¨सह यह कहकर घर से निकला था। उसने महिला को वापस भूटान छोड़ने की जिम्मेदारी ली है। उसे भूटान छोड़कर एक सप्ताह के अंदर घर आ जाएगा। 15 दिन तक परिवार के सदस्यों को सोहन ¨सह के फोन आते रहे। उसने बताया कि मैं जल्दी घर आ जाउंगा। इसके बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। बार-बार कोशिश करने के बावजूद उससे संपर्क नहीं हो रहा है। सोहन ¨सह की मां कुंती देवी व पत्नी लता देवी ने बताया कि 4 जनवरी की रात करीब 10 बजे किसी व्यक्ति ने मैसेंजर पर सोहन के बेटे सौरभ से पूछा कि आप सोहन ¨सह के बेटे हो, हां करने पर उसने सौरभ से वाट्सएप नंबर मांगा। सुबह मैसेज कर एक मोबाइल नंबर भेजा और यह नंबर चंबा के किसी व्यक्ति का बताया। सौरभ को उससे बात करने को कहा। संपर्क करने पर उसने बताया कि सोहन ¨सह की सड़क हादसे में मौत हो गई है। सारी कार्रवाई करने के बाद शव को दफना दिया गया है। इसके बाद उससे संपर्क कट गया। परिजनों ने उम्मीद जताई कि सोहन ¨सह उनके परिवार का एकमात्र सहारा था। भूटान में किसी षड्यंत्र का शिकार हुआ है। परिजन भूटान जाकर किसी प्रकार की कार्रवाई में छानबीन करने में असमर्थ हैं।
प्रतिनिधिमंडल में सोहन ¨सह की माता कुंती देवी, पत्नी लता देवी, ग्राम सुधार समिति महादेव के प्रधान दौलत राम चौहान, सदस्य अमित, विशाल, श्यामलाल, जसवीर, कमल देव, र¨वद्र कुमार, भगत राम, देवी शामिल रहे।