रास्ता रोककर महिला को पीटा
सरकाघाट क्षेत्र में एक महिला का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 09:28 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 09:28 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मंडी : सरकाघाट क्षेत्र में एक महिला का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। बलद्वाड़ा क्षेत्र की रहने वाली महिला प्रेमी देवी ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि जब वह खेत में कार्य करने जा रही थी, उस दौरान सत्या देवी व उसकी बहू ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें