चक्कर में 116 ग्राम चरस सहित एक काबू
सहयोगी, नेरचौक : बल्ह हलके के चक्कर में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति से 116 ग्राम च
By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 07:30 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2018 07:30 PM (IST)
सहयोगी, नेरचौक : बल्ह हलके के चक्कर में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति से 116 ग्राम चरस बरामद की। आरोपित को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्कर के निकट नाकाबंदी की हुई थी। शाम करीब 7.30 बजे हरी ¨सह पुत्र सवारू राम निवासी टिल्ली (बल्ह) चक्कर की तरफ से पैदल आया। पुलिस कर्मियों को देखकर वह घबरा गया और उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 116 ग्राम चरस बरामद हुई। शनिवार को न्यायालय ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का फैसला सुनाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें