Move to Jagran APP

शादी का झांसा देकर महिला से 12 साल तक दुष्कर्म

महिला ने बताया कि होशियार सिंह पुत्र बेली राम निवासी गांव टांडु शादी का झांसा देकर करीब बारह साल से दुष्कर्म करता रहा।

By BabitaEdited By: Published: Thu, 12 Apr 2018 11:34 AM (IST)Updated: Thu, 12 Apr 2018 11:35 AM (IST)
शादी का झांसा देकर महिला से 12 साल तक दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर महिला से 12 साल तक दुष्कर्म

पद्धर, जेएनएन। पद्धर क्षेत्र के बही गांव में शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने 12 साल तक महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी शिकायत पद्धर थाना में दर्ज करवाई है। महिला पद्धर बाजार में टेलरिंग की दुकान करती है। महिला ने बताया कि होशियार सिंह पुत्र बेली राम निवासी गांव टांडु शादी का झांसा देकर करीब बारह साल से दुष्कर्म करता रहा। सात साल पहले उसने किसी और लड़की से शादी कर ली। 

loksabha election banner

शादी होने की भनक लगते ही महिला ने उसके साथ संपर्क किया और उससे शादी करने को कहा। इस पर युवक ने उससे दूसरी शादी करने का आश्वासन दिया। बीते मंगलवार को सुबह दस बजे होशियार सिंह उसकी दुकान पर आया, इस दौरान युवती ने उससे अकेले में बात करना चाही। बातचीत करने के लिए दोनों किसी स्थान पर चले गए, जहां फिर से व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद होशियार रात बारह बजे तक

महिला को मोबाइल पर कॉल भी करता रहा। मामले की जांच पुलिस थाना पद्धर के प्रभारी महेंद्र शर्मा कर रहे हैं। होशियार सिंह के घर दबिश दी, लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं था। शीघ्र ही आरोपित को हिरासत में लिया जाएगा। एसपी मंडी गुरुदेव चंद शर्मा ने कहा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.