Move to Jagran APP

काेरोना वायरस का खौफ, ग्रेट खली और कंगना रणौत ने रद किया मंडी आने का कार्यक्रम

Coronavirus पड्डल मैदान मंडी में राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता पर काेरोना वायरस का साया दिख रहा है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 12:52 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 12:52 PM (IST)
काेरोना वायरस का खौफ, ग्रेट खली और कंगना रणौत ने रद किया मंडी आने का कार्यक्रम
काेरोना वायरस का खौफ, ग्रेट खली और कंगना रणौत ने रद किया मंडी आने का कार्यक्रम

मंडी, जागरण संवाददाता। पड्डल मैदान मंडी में राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता पर काेरोना वायरस का साया दिख रहा है। कुश्ती प्रतियोगिता में कंगणा रणौत और ग्रेट खली ने भी आना था लेकिन कोरोना वायरस के चलते इनके कार्यक्रम रद हो गए हैं। दोनों का कार्यक्रम अंतिम समय में रद हुआ है। ग्रेट खली विदेश से भारत लौटे थे, काेरोना वायरस के खतरे को देखते हुए खली ने भी कार्यक्रम रद करने की बात आयोजकों से कही है। बताया जा रहा है आयाेजकों ने भी इन्‍हें बाध्‍य नहीं किया है। आयोजकों ने एहतियातन कार्यक्रम रद करने के फैसले को सही ठहराया है।

loksabha election banner

बुधवार को वन एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह  ठाकुर ने इस प्रतियोगिता का आगाज किया। प्रतियोगिता में देशभर के 1000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें 300 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता में अलग-अलग भार वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहले दिन ग्रीको रोमन स्टाइल मुकाबले हुए। पांच मार्च को इसमें लड़कियों की फ्री स्टाइल कुश्ती व  छह मार्च को फ्री स्टाइल प्रतियोगिता होगी।

गोविंद ठाकुर ने कहा कहा कि प्रदेश में पहली बार इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का करवाया जाना बड़ी बात है। एक साथ देशभर के 1000 से अधिक खिलाडिय़ों के रहने खाने व प्रतियोगिता का बंदोबस्त करना आसान नहीं होता है। कुश्ती ने भी आलेंपिक में भारत का झंडा बुलंद रखा है। कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष चंद्रमोहन ने कहा कि प्रदेश में पहली बार राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता करवाई जा रही है।

इसमें हिमाचल सहित, पंजाब, राजस्थान, केरल, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, असम, उत्तराखंड, झारखंड आदि राज्यों से पहलवान प्रतिभा दिखा रहे हैं। इसके समापन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और ओलंपिक खिलाड़ी योगेश्वर दत्त भाग लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.