कांग्रेस सेवादल की बैठक कुल्लू में 25 को
संवाद सूत्र सैंज लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सेवादल संगठन सक्रिय हो चुका है। चुनाव की
संवाद सूत्र, सैंज : लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सेवादल संगठन सक्रिय हो चुका है। चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन ने देश के सभी राज्यों के व प्रत्येक संगठनात्मक जिलों में बैठक की तारीख तय कर ली है, जिसके तहत कुल्लू में भी सेवादल की बैठक का आयोजन किया जाएगा। सेवादल के जिला अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि सेवादल के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे देश के हर जिला मुख्यलय में एक ही दिन सेवादल की बैठक आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस सेवादल कुल्लू द्वारा निर्धारित तिथि 25 मार्च को जिला कांग्रेस पार्टी कार्यलय में बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर सेवादल की भूमिका व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों तथा प्रदेश नेतृत्व से मिले दिशा निर्देशों पर विचार विमर्श होगा। उन्होंने बैठक में जिला के सभी पदाधिकारियों सभी ब्लॉक अध्यक्षों, महिला सेवादल व यूथ ब्रिगेड सेवादल को पूरी टीम के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।