Move to Jagran APP

कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली ट्रैक्टर रैली

जागरण संवाददाता मंडी कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने शनिवार को मंडी शहर में प्रदेशस्

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2020 07:58 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 05:13 AM (IST)
कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली ट्रैक्टर रैली
कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली ट्रैक्टर रैली

जागरण संवाददाता, मंडी : कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने शनिवार को मंडी शहर में प्रदेशस्तरीय किसान संवाद रैली का आयोजन किया। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने रैली की अगुआई की। आठ ट्रैक्टरों पर सवार व पैदल चलकर कांग्रेस नेता तथा कार्यकत्र्ता सेरी मंच से विपाशा सदन पहुंचे। औपचारिकता निभाने के लिए कुछ नेता थोड़ी देर के लिए रैली में शामिल हुए, बाद में प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला का स्वागत करने कांगणी हेलीपैड चले गए। राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर व विधायक सुखविदर सिंह सुक्खू सीधे विपाशा सदन पहुंचे।

loksabha election banner

-----------

कार्यकत्र्ताओं में हुई धक्कामुक्की

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में आयोजित रैली में कार्यकत्र्ताओं ने जमकर हंगामा किया। एक दूसरे से धक्कामुक्की की। किसानों के हित के लिए रखी गई रैली में कांग्रेस नेता अपने हित साधते नजर आए। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर व पूर्व अध्यक्ष सुखविदर सिंह सुक्खू के समर्थकों ने कांगणी हेलीपैड से विपाशा सदन तक जमकर बवाल किया। सुखविदर सिंह सुक्खू के विपाशा सदन पहुंचते ही माहौल और गरमा गया। सुक्खू के समर्थक मंच के पास खड़े हो गए। काफी देर तक समर्थन में नारे लगते रहे। अन्य नेताओं के समझाने के बाद भी कार्यकत्र्ता नहीं माने तो प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने मंच संभाल नारेबाजी कर रहे कार्यकत्र्ताओं को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद कार्यकत्र्ता थोड़े शांत हुए, लेकिन मंच के आगे डटे रहे। किसान संवाद सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

-----------

शारीरिक दूरी की उड़ी धज्जियां

किसान संवाद सम्मेलन में कोरोना महामारी को लेकर मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) का कोई ध्यान नहीं रखा गया। मंच से लेकर पंडाल तक शारीरिक दूरी नियम की धज्जियां उड़ी। कार्यकत्र्ता तो दूर नेताओं ने भी शारीरिक दूरी का पालन करना उचित नहीं समझा।

------------

जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी की अनदेखी, समर्थकों में रोष

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी की मंच संचालक ने अनदेखी की। उन्हें संबोधित करने का मौका नहीं दिया। प्रकाश चौधरी की अनदेखी पर उनके समर्थकों में आक्रोश है। मंच पर बैठे अन्य नेताओं को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने प्रकाश चौधरी से आग्रह किया, लेकिन उन्होंने आग्रह को ठुकरा दिया।

---------

अनिल शर्मा के घर कांग्रेसी नेताओं का लंच

कार्यक्रम के बाद राजीव शुक्ला समेत अन्य नेता भाजपा विधायक अनिल शर्मा के बाड़ी स्थित आवास पहुंचे। यहां वह पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री पंडित सुखराम से मिले। उनका कुशलक्षेम पूछा और साथ में लंच किया। अनिल शर्मा इस दौरान घर में उपस्थित नहीं थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.