सुंदरनगर में कांग्रेस ने चुनाव कार्यालय खोला
ग्रेस सुंदरनगर ने रविवार को सिनेमा चौक पर चुनाव कार्यालय खोला। ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत शर्मा की अध्यक्षता में कार्यालय खोला गया। पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के लिए प्रचार करने को कहा। उन्होंने
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : ब्लॉक कांग्रेस सुंदरनगर ने रविवार को सिनेमा चौक पर चुनाव कार्यालय अध्यक्ष हेमंत शर्मा की अध्यक्षता में कार्यालय खोला गया। पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के लिए प्रचार करने को कहा। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले भाजपा ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया जा सका है। केंद्र सरकार की पांच साल की विफलताओं और वर्तमान प्रदेश सरकार की एक साल के नाकामियों को कांग्रेस मुद्दा बनाकर लोगों के बीच जाकर चुनाव प्रचार करेगी। इस अवसर पर युकां अध्यक्ष मोहित ठाकुर, चुन्नी लाल अवस्थी, पार्षद नरेश सेन, यशपाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।