Move to Jagran APP

सुक्खू ने बढ़ाया कुनबा, वीरभद्र ने तोड़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल : दीपक शर्मा

मंडी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने वीरभद्र सिंह पर हमला बोलते हुए कहा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू ने छह सालों में प्रदेश में कांग्रेस का कुनबा बढ़ाने का काम किया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 04:42 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 04:42 PM (IST)
सुक्खू ने बढ़ाया कुनबा, वीरभद्र ने तोड़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल : दीपक शर्मा
सुक्खू ने बढ़ाया कुनबा, वीरभद्र ने तोड़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल : दीपक शर्मा

जेएनएन, मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व सुक्खू के बीच छिड़ी जुबानी जंग की चिंगारियां अब जिलों तक पहुंच गई हैं। मंडी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने वीरभद्र सिंह पर हमला बोलते हुए कहा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू ने छह सालों में प्रदेश में कांग्रेस का कुनबा बढ़ाने का काम किया है।

loksabha election banner

वीरभद्र सिंह ने हमेशा संगठन के प्रति जहर उगला है। अध्यक्ष चाहे कोई भी रहा हो, वीरभद्र को अपने परिवार को छोड़ अन्य सबसे परेशानी ही रही है। लोकसभा चुनाव की बेला पर वीरभद्र जिस तरह से कार्यकर्ताओं व पार्टी नेतृत्व के प्रति जहर उगल रहे हैं, उसका असर कार्यकर्ताओं के मनोबल पर पड़ रहा है। वीरभद्र सिंह का बयान पूरी तरह से पूर्वाग्रह से ग्रसित है।

दीपक शर्मा मंगलवार को मंडी में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 के विधानसभा चुनाव में हार के लिए संगठन नहीं, बल्कि वीरभद्र सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। चुनाव में जनता सरकार की नीतियों या फिर संगठन की कार्यशैली पर मुहर लगाती है। 2017 के चुनाव में लोगों ने सरकार की छवि को देखकर वोट दिए थे।

लोगों ने वीरभद्र कैबिनेट के अधिकांश मंत्रियों को पूरी तरह से ठुकरा दिया था क्योंकि उन्होंने जनता की आशा के अनुरूप पांच साल तक कार्य नहीं किया था। सरकार में जो ओहदेदार थे वह न तो सरकार के समय दिखते थे, न ही अब। वीरभद्र सिंह की अमर्यादित टिप्पणियों को लेकर प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से शिकायत की जाएगी।

निष्ठावान कार्यकर्ताओं को कबाड़ कहकर अपमानित किया जा रहा है, इससे पार्टी का भला नहीं, बल्कि नुकसान होगा। इस मौके पर नाचन हलके से कांग्रेस प्रत्याशी रहे लाल सिंह कौशल, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमन चौधरी व पार्षद अलकनंदा हांडा भी मौजूद थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.