Move to Jagran APP

कांग्रेस राज में होता कोरोना तो फैलता भ्रष्टाचार : जयराम

प्रदेश में पूर्व कांग्रेस सरकारे बिना विजन के काम करती रहीं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 07:35 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 08:33 PM (IST)
कांग्रेस राज में होता कोरोना तो फैलता भ्रष्टाचार : जयराम
कांग्रेस राज में होता कोरोना तो फैलता भ्रष्टाचार : जयराम

जागरण संवाददाता, मंडी : प्रदेश में पूर्व कांग्रेस सरकारे बिना विजन के काम करती रहीं। अगर कांग्रेस राज में कोरोना होता तो भ्रष्टाचार ही होता। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि जो नेता अपनी पार्टी को 12 करोड़ का फर्जी बिल मास्क व सैनिटाइजर आदि का दे सकते हैं तो सरकार में होते तो क्या करते। हिमाचल को इस माह कोरोना वैक्सीन मिल जाएगी।

loksabha election banner

जयराम ने कहा कि हमने नई सोच और लक्ष्य के साथ काम किया है। यही वजह है कि कोरोना से लड़ने में हम कामयाब रहे हैं। तीन साल के कार्यकाल में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं जिससे सरकार को विरोध सहन करना पड़े। एक साल कोरोना महामारी के कारण प्रभावित हुआ है, जिसकी भरपाई करेंगे। दावा किया कि 2022 के चुनाव में पांच-पांच साल की परंपरा को तोड़कर फिर सत्ता में आएंगे। पूर्व सरकार कोई एक ऐसा काम बताए जो उन्होंने जरूरत के हिसाब से न किया हो। मांग पर ही संस्थान खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन विज्ञानियों की मेहनत का नतीजा है। अखिलेश यादव को इस पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। इस मौके पर जलशक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर, विधायक इंद्र सिंह गांधी, प्रकाश राणा, जवाहर ठाकुर व हीरा लाल मौजूद रहे।

सरकार की उपलब्धियां गिनवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि 189 जनमंच में 50 हजार शिकायतें आई और 91 फीसद हल कर दी हैं। इन्वेस्टर्स मीट में 96 हजार करोड़ के एमओयू हुए और 10 हजार करोड़ का काम शुरू हो चुका है। 5.70 लाख लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी। सेवा संकल्प योजना के तहत 1.51 लाख समस्याओं का समाधान किया। 2.80 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन मुहैया करवाए। आयुष्मान भारत योजना से पांच लाख व हिमकेयर से 50 लाख लोगों को कवर किया। सहारा योजना में 11 हजार लोगों को लाभ दिया। नई मंजिले नई राहें कार्यक्रम के तहत तत्तापानी व बीड़ बिलिग का विस्तार होगा। जल परिवहन भी जल्द शुरू करने जा रहे हैं। 15 साल बाद 389 पंचायतों, तीन नगर निगम, सात नगर पंचायतों का गठन हुआ।

बल्क हब फार्मा के लिए हिमाचल की स्थिति मजबूत

मुख्यमंत्री ने कहा कि बल्ह हब फार्मा के लिए हिमाचल की स्थिति काफी मजबूत है और यह हिमाचल को मिलेगा। इसके आने से प्रदेश के 20 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्रदेश में भांग की खेती करने पर सरकार विचार कर रही है। जिन प्रदेशों में इसे अपनाया है, वहां के केसों की स्ट्डी की जा रही है।

फॉरेस्ट क्लीयरेंस न मिलने से लटके 600 प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट में फॉरेस्ट क्लीयरेंस न मिलने से 600 प्रोजेक्ट लटके हैं। मंडी के शिवधाम का काम भी मंजूरी मिलने पर शुरू किया जाएगा।

पूर्ण राज्यत्व दिवस पर शिमला में होगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ण राज्यत्व दिवस पर कोविड नियमों के अनुसार शिमला में कार्यक्रम होगा। इस दौरान प्रदेश का नाम रोशन करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। स्वर्ण जयंती पर प्रदेशभर में 51 कार्यक्रम होंगे।

अटल टनल के आसपास बनेंगे होमस्टे

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल टनल बनने से लाहुल में पर्यटकों की आमद बढ़ी है। रोजगार को ध्यान में रखते हुए अटल टनल के आसपास होमस्टे बनाने के साथ अन्य सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.