Move to Jagran APP

विकास कार्यो का पैसा जेब में डालना कांग्रेस की पुरानी आदत : जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विकास कार्यों का पैसा जेब में डालना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है, इसलिए कई महत्वपूर्ण विकास कार्य वर्षों तक अधर में लटके रहे। जो विकास कार्य 100 करोड़ में पूरा होना था। उस पर 1000-1000 करोड़ खर्च हुआ है। जब तक पैसा जेब में जाए कांग्रेसियों को यकीन नहीं होता है। शनिवार को अपने गृह हलके सराज के थुनाग में मिनी सचिवालय का नींव पत्थर रखने के बाद सराज दीप उत्सव के समापन पर लोगों को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। बकौल जयराम ठाकुर, यहीं कारण है कि कांग्रेस को केंद्र से प्रदेश को मिल रही सौगातें नजर नहीं आ रही हैं। वह दिल्ली प्रदेश के विकास के कि

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 09:07 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 09:07 PM (IST)
विकास कार्यो का पैसा जेब में डालना कांग्रेस की पुरानी आदत : जयराम
विकास कार्यो का पैसा जेब में डालना कांग्रेस की पुरानी आदत : जयराम

जागरण संवाददाता, थुनाग : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा विकास कार्यो का पैसा जेब में डालना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है, इसलिए कई महत्वपूर्ण विकास कार्य वर्षो तक अधर में लटके रहे। जो कार्य 100 करोड़ में पूरा होना था, उस पर 1000 करोड़ खर्च हुआ है। जब तक पैसा जेब में जाए कांग्रेसियों को यकीन नहीं होता है।

loksabha election banner

शनिवार को अपने गृह हलके सराज के थुनाग में मिनी सचिवालय का नींव पत्थर रखने के बाद सराज दीप उत्सव के समापन पर लोगों को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। बकौल, जयराम ठाकुर, यही कारण है कि कांग्रेस को केंद्र से प्रदेश को मिल रही सौगातें नजर नहीं आ रही हैं।

प्रदेश के इतिहास में वह पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने इतने छोटे से कार्यकाल में प्रदेश के विकास के लिए 9000 करोड़ की योजनाएं लाई हैं। प्रदेश के विकास के लिए जो पैसा लाया जा रहा है। वह किसी की जेब में नहीं जाएगा। वह सिर्फ विकास कार्यों पर ही खर्च होगा।

नाटी को लेकर भी जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा जब वह मुख्यमंत्री बने तो कई सवाल खड़े हुए। सराजी चल पाएगा या नहीं, लेकिन आज सराजी की नाटी में पूरा प्रदेश झूम रहा है। विरोधियों को यह समझ लेना चाहिए कि सराजी नाटी एक बार जब शुरू हो जाती है तो समाप्त होने का नाम नहीं लेती है। पिछले कल नोटबंदी को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन पर कहा कि नोटबंदी के कारण दबा हुआ पैसा बैंकों में जमा हुआ है और आज वही पैसा देश और प्रदेश के विकास के काम आ रहा है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए भी जनता से समर्थन मांगा। इस मौके पर सांसद रामस्वरूप शर्मा, नाचन के विधायक विनोद कुमार व वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष राजवली व मंडल अध्यक्ष शेर ¨सह भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.