Move to Jagran APP

बूथ व पंचायत स्तर पर संगठन होगा मजबूत

कांग्रेस कमेटी मध्य चौहारघाटी की पंचायतों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को कथोग में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केहर ¨सह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति तैयार की गई। केहर ¨सह ने कहा कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। संगठन में उन कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जा रही है, जो पार्टी के लिए समय दे सकें। द्रंग चुनाव क्षेत्र का जितना भी विकास हुआ है तो उसका श्रेय पूर्व मंत्री कौल ¨स

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 05:16 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 05:16 PM (IST)
बूथ व पंचायत स्तर पर संगठन होगा मजबूत
बूथ व पंचायत स्तर पर संगठन होगा मजबूत

सहयोगी, पद्धर : कांग्रेस कमेटी मध्य चौहार घाटी की पंचायतों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कथोग में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केहर ¨सह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। केहर ¨सह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंचायत व बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। संगठन में उन कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जा रही है, जो पार्टी के लिए समय दे सकें। द्रंग चुनाव क्षेत्र का जितना भी विकास हुआ है तो उसका श्रेय पूर्व मंत्री कौल ¨सह ठाकुर को जाता है। द्रंग के विकास को आगे बढ़ाने में वर्तमान विधायक नाकाम साबित होने लगे हैं। पूर्व कांग्रेस सरकार ने चौहारघाटी क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया है, लेकिन बरसात से बदहाल सड़कों को बहाल करने में वर्तमान सरकार कोई दिलचस्पी नही दिखा रही है। मूलभूत सुविधाएं वर्तमान में चरमरा कर रह गई हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कथोग में अध्यापक न होने से अभिभावकों को बच्चों का पलायन करना पड़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान किया है कि लोक सभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर आम लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ें। इस अवसर पर वामन देव ठाकुर, सेवादल द्रंग ब्लॉक अध्यक्ष राम ¨सह ठाकुर, सचिव धर्म ¨सह ठाकुर, पूर्व प्रधान घनश्याम ठाकुर, कथोग के उपप्रधान शेषराम ठाकुर, विनोद कुमार, रतीराम मौजूद रहे।

loksabha election banner

-----------

मान ¨सह को सौंपी कथोग कांग्रेस कमेटी की सरदारी

बैठक में कथोग पंचायत कांग्रेस कमेटी भी गठित की गई। इसमें मान ¨सह को अध्यक्ष जबकि मोती राम उपाध्यक्ष, बालक राम महासचिव, बलवीर सचिव, रोशनलाल कोषाध्यक्ष और ¨छजु राम को मुख्य सलाहकार चुना गया। इसके अलावा टेक राम, हीरा ¨सह, विजय कुमार, राजू राम, प्रेम ¨सह, ठाकुर दास, रूपलाल, विनोद कुमार, दीवान चंद, शेष राम और जगदीश कुमार को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश कुमार को बनाया गया। राजेश कुमार को अनुसूचित जाति युवा कांग्रेस का अध्यक्ष, राजकुमार उपाध्यक्ष, मोहन लाल और मेघ ¨सह   सचिव तथा चंद्रमणि को सलाहकार नियुक्त किया गया।  तारी देवी को महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी गई। वहीं टेक चंद को सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष और चमारू राम को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.