छह माह की बेटी का गला घोंटकर मां ने दी जान
सहयोगी पद्धर छह माह की बच्ची का गला घोंटकर मां ने भी जान दे दी। दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 07:37 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 07:37 PM (IST)
सहयोगी, पद्धर : छह माह की बच्ची का गला घोंटकर मां ने भी जान दे दी। दिल दहला देने वाली घटना द्रंग क्षेत्र के टांडू पंचायत के पाखरी जंगल में सामने आई। महिला नेपाली मूल की बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तुलसी देवी निवासी ठठीकांध (नेपाल) द्रंग के पाखरी के ड़वारड़ू गांव में पति के साथ एक किराये के मकान में रहती थी। उसकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी। महिला अपने पति के साथ द्रंग इलाके में ही दिहाड़ी मजदूरी का काम करती थी। पुलिस ने तुलसी देवी के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी पद्धर यशवंत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें