बच्चों ने नेहरू के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
सुंदरनगर के स्कूलों में बुधवार को बाल दिवस मनाया गया।
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : डीएवी स्कूल सुंदरनगर में बाल दिवस पर प्रार्थना सभा के दौरान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य व अध्यापकों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। अध्यापिकाओं ने कदमताल व मार्चपास्ट करवाया। ¨हदी अध्यापिका अंजना ने नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। धर्म शिक्षक पंकज शर्मा ने देशभक्ति का गाना सुनकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य मोहित चुग ने सभी को बाल दिवस की बधाई दी। वहीं शीतला पब्लिक स्कूल रोपा में मुख्याध्यापक हेम चंद ठाकुर की अध्यक्षता में खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई गई। वहीं एंजेल्स पब्लिक स्कूल में छोटे बच्चों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की वेशभूषा में तैयार होकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य सरू कौशल ने बाल दिवस मनाने का महत्व बताया।