खेमों में बंटे जोगेंद्रनगर भाजपा नेताओं को चेतावनी, बढ़त न आई तो भुगतने होंगे परिणाम
CM warning to Jogendernagar BJP leader for lead मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार सुबह जोगेंद्रनगर में भाजपा नेताओं से पहले अलग-अलग मंत्रणा की।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 11:18 AM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 11:21 AM (IST)
जोगेंद्रनगर, जेएनएन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार सुबह जोगेंद्रनगर में भाजपा नेताओं से पहले अलग-अलग मंत्रणा की। बाद में सभी नेताओं को एक साथ बिठाकर एकजुट होकर पार्टी हित में काम करने के निर्देश दिए। जयराम ठाकुर ने खेमों में बंटे भाजपा नेताओं को चेताया कि अगर हलके से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को बड़ी बढ़त नहीं आई तो इसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
जोगेंद्रनगर हलका रामस्वरूप शर्मा का गृह क्षेत्र है। 2014 के लोकसभा चुनाव में रामस्वरूप शर्मा को यहां से करीब 20000 वोटों की बढ़त मिली थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गुलाब ङ्क्षसह ठाकुर को लगभग 6500 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश राणा विजयी रहे थे। प्रकाश राणा को करीब 31000 व गुलाब ङ्क्षसह ठाकुर को 25000 वोट मिले थे। प्रकाशा राणा अब भाजपा को समर्थन दे रहे हैं। ऐसे में पार्टी यहां 2014 से अधिक बढ़त मिलने की उम्मीद लगाए बैठी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें