Move to Jagran APP

चंद्रमोहन प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष, डॉ. संजय कुमार कार्यकारी अध्यक्ष

दो गुटों में बंटे प्रदेश कुश्ती संघ के चुनाव हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस के कड़े पहरे, पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीएल सोनी व भारतीय कुश्ती महासंघ के चार वरिष्ठ पदाधिकारियों द्रोणाचार्य अवार्डी जगमेंद्र ¨सह, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित योगेशवर दत्त,द्रोणाचार्य अवार्डी कुलदीप मलिक व अर्जुन अवार्डी पप्पू यादव की मौजूदगी में मंगलवार को होटल वैली व्यू में हुए। इसमें समाज सेवी चंद्रमोहन शर्मा को अध्यक्ष व परशुराम अवार्डी डॉ. संजय कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। चुनाव

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 07:43 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 07:43 PM (IST)
चंद्रमोहन प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष, डॉ. संजय कुमार कार्यकारी अध्यक्ष
चंद्रमोहन प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष, डॉ. संजय कुमार कार्यकारी अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, मंडी : दो गुटों में बंटे प्रदेश कुश्ती संघ के चुनाव हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस के कड़े पहरे, पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीएल सोनी व भारतीय कुश्ती महासंघ के चार वरिष्ठ पदाधिकारियों द्रोणाचार्य अवार्डी जगमेंद्र ¨सह, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित योगेशवर दत्त, द्रोणाचार्य अवार्डी कुलदीप मलिक व अर्जुन अवार्डी पप्पू यादव की मौजूदगी में मंगलवार को होटल वैली व्यू में हुए। इसमें समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा को अध्यक्ष व परशुराम अवार्डी डॉ. संजय कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। चुनाव सर्वसम्मति से हुआ।

loksabha election banner

पर्यवेक्षकों की देखरेख में 14 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। विपिन चंदेल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चरणदास व विनया नेगी उपाध्यक्ष, जगदीश कुमार महासचिव, जगदेव मेहता व राम लाल संधु संयुक्त सचिव, महेश कुमार कोषाध्यक्ष, रणवीर ¨सह, अशोक कुमार, राजेंद्र कुमार व चतर ¨सह को संगठन सचिव तथा प्रकाश को कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया है।

प्रदेश कुश्ती संघ की सरदारी को लेकर 2001 से जंग चल रही थी। एक गुट का नेतृत्व शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप तथा दूसरे का आइपीएच मंत्री महेंद्र ¨सह ठाकुर कर रहे थे। दोनों गुटों की जंग हाईकोर्ट के चौखट तक पहुंच गई थी। हाईकोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ को अपनी देखरेख में प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव करवाने के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीएल सोनी को कोर्ट कमीशनर नियुक्त किया था।

चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश के 12 जिलों के 24 डेलीगेट ने भाग लिया। हाईकोर्ट ने हर जिले के प्रधान व सचिव को वोट देने का अधिकार दिया था। अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए 21 लोगों ने अपना नामांकन पत्र भरा है। पूरी चुनावी प्रक्रिया की बाकायदा वीडियोग्राफी करवाई गई। होटल परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। नामांकनपत्र दाखिल करने के बाद दोनों पक्षों ने आपस में मिल बैठकर कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। सांसद वीरेंद्र कश्यप व आइपीएच मंत्री महेंद्र ¨सह ठाकुर ने चुनाव से दूरी बनाए रखी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.