करसोग के धनघार में कार खाई में गिरने से शिक्षक की मौत
उपमंडल करसोग के धनघार में कार खाई में गिरने से एक शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक अपने घर से कार में स्कूल जा रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 07:02 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 07:02 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मंडी : उपमंडल करसोग के धनघार में कार खाई में गिरने से एक शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक अपने घर से कार में स्कूल जा रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। स्थानीय लोग उसे उपचार के लिए निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुन्नी ले गए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तोता राम पुत्र विश्वेश्वर दत्त शुक्रवार सुबह घर से कार में स्कूल जा रहा था, लेकिन हादसा हो गया। भीष्म ¨सह पुत्र तारा चंद की शिकायत पर करसोग पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें