विश्व ¨हदू धर्म प्रसार विभाग का शिविर संपन्न
विश्व ¨हदू परिषद के धर्म प्रसार विभाग का प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर श्रीराम कृष्ण आश्रम लदरुही में संपन्न हुआ।
सहयोगी, चौंतड़ा : विश्व ¨हदू परिषद के धर्म प्रसार विभाग का प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर श्रीराम कृष्ण आश्रम लदरुही में संपन्न हुआ। प्रदेश के धर्म प्रसार विभाग के सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विहिप के आचार्य विजय कुमार ने बताया शिविर में विहिप के द्वारा धर्म प्रसार में किए जा रहे कार्यो व योगदान के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर श्रीराम कृष्ण आश्रम लदरुही के संचालक महंत रामशरण दास, प्रदेश धर्म प्रसार समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश कोहल ¨सह, महामंत्री होशियार ¨सह, विहिप सहमंत्री सुनील जयसवाल, धर्म प्रसार परियोजना प्रमुख आचार्य विजय कुमार, जीत ¨सह, अमर ¨सह, कृष्णा ठाकुर ने विहिप की स्थापना व समाज कल्याण के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी।