विधायक के फोन पर निगम अधिकारियों ने बदल दिया बस रूट
रिवालसर : बल्ह हलके के लोगों की सुविधा के लिए आठ साल से चल रही बस के रूट को अ
सहयोगी, रिवालसर : बल्ह हलके के लोगों की सुविधा के लिए आठ साल से चल रही बस के रूट को अधिकारियों ने विधायक के फोन के बाद बदल दिया है। इससे बल्ह की जनता में निगम के प्रति रोष है। आठ साल पहले तत्कालीन परिवहन मंत्री व वर्तमान आइपीएच मंत्री महेंद्र ¨सह ने त्रिफालघाट-मंडी रूट की बस को चार पंचायतों के लोगों की सुविधा के लिए वाया कलखर-नेरचौक शुरू किया था।
डिपो की इस रूट पर चलने वाली बस वाया सोयरा, बाल्ट सिद्धयानी, मलथेहड़ नहीं जा रही है। इससे इन चार पंचायतों के हजारों लोगों को बस सुविधा से महरूम रहना पड़ रहा है। लोगों ने विधायक की शिकायत आइपीएच मंत्री महेंद्र ¨सह व मुख्यमंत्री जयराम के साथ करने का मन बना लिया है। लोगों का कहना है कि बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के कर्मचारियों, स्कूली बच्चों, दिहाड़ीदार मजदूरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने विभाग को चेतावनी दी है कि बस सेवा को बहाल न किया गया तो विभाग के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। बल्ह के विधायक इंद्र गांधी ने बताया कि उन्हें जनता की शिकायत मिली है। मंडलीय प्रबंधक मंडी को बस का पुराना रूट बहाल करने के आदेश दिए गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक सरकाघाट नरेंद्र ने बताया कि सरकाघाट के विधायक इंद्र ¨सह के आदेश पर विभाग के उच्च अधिकारियों ने रूट को बदलने के आदेश दिए हैं।