जयराम नेतृत्व में हिमाचल बनेगा नंबर वन : कटारिया
भाजयुमो जिला महामंत्री सुरेश कटारिया ने प्रदेश सरकार के दस महीने का कार्यकाल को स्वर्णिम करार देते हुए सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का बखान किया। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश देश का नंबर वन राज्य बनकर उभरेगा। युवा मुख्यमंत्री की नई सोच से आज जहां विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। वहीं सरकार ने आम वर्गों के हितों को ध्यान में रख कर नीतियां और कार्यक्रम शुरू किए हैं। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत अठारह से
सहयोगी, पद्धर : भाजयुमो जिला महामंत्री सुरेश कटारिया ने कहा जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश देश का नंबर वन राज्य बनकर उभरेगा। युवा मुख्यमंत्री की नई सोच से आज जहां विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। वहीं सरकार ने आम वर्गो के हित को ध्यान में रखकर नीतियां और कार्यक्रम शुरू किए हैं। उन्होंने कहा 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर से मोदी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में काबिज होगी। इसके लिए युवा मोर्चा ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।