राफेल मामले में भाजपा ने घेरी कांग्रेस, राहुल का पुतला जलाया
राफेल मामले को लेकर मंडी जिला भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का सेरी मंच पर पुतला फूंका। सेरी मंच से उपायुक्त कार्यालय परिसर तक रैली निकाल कांग्रेस व राहुल गांधी के विरुद्ध नारेबाजी की। भाजपा पदाधिकारियों ने एडीएम मंडी राजीव कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। भाजपा के जिलाध्यक्ष रणवीर ¨सह ने कहा कि राफेल खरीद समझौते के मुद्?दे पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य राहुल गांधी तथ्यहीन, बेबुनियाद, निराधार प्रश्न खड़ा कर देश की जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय में चार याचिका दाखिल की गई थी। इन याचिकाओं में, निर्णय प्रक्रिया, कीमत व ऑफसेट पार्टनर को लेकर तीन विषय प्रमुखता से उठाए गए थे। 14 दिसंबर को सर्वोच्च न्यायालय ने
जागरण संवाददाता, मंडी : राफेल मामले को लेकर मंडी जिला भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का सेरी मंच पर पुतला फूंका। सेरी मंच से उपायुक्त कार्यालय परिसर तक रैली निकाल कांग्रेस व राहुल गांधी के विरुद्ध नारेबाजी की। भाजपा पदाधिकारियों ने एडीएम मंडी राजीव कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर ¨सह ने कहा राफेल खरीद समझौते के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य राहुल गांधी तथ्यहीन, बेबुनियाद, निराधार प्रश्न खड़ा कर देश की जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। मामले में सर्वोच्च न्यायालय में चार याचिका दाखिल की गई थी। इनमें निर्णय प्रक्रिया, कीमत व ऑफसेट पार्टनर को लेकर तीन विषय प्रमुखता से उठाए गए थे।
14 दिसंबर को सर्वोच्च न्यायालय ने सभी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप पाया है। न्यायालय ने सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि इस समझौते में किसी भी प्रकार का कोई ठोस आधार नजर नहीं आता है। लड़ाकू विमान खरीदने का विषय 2001 में आया था। कांग्रेसनीत यूपीए सरकार ने इस कार्यकाल में देश की सुरक्षा से जुड़े इस मामले को अधर में लटकाए रखा।
केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद इस दिशा में सकारात्मक पहल हुई। सेना की महत्वपूर्ण जरूरत को लटकाने वाली कांग्रेस और इसके अध्यक्ष आज इस पर बेबुनियाद दुष्प्रचार कर रहे हैं।
देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने तथा देश की अंतरराष्ट्रीय साख से समझौता कर जनता से बोले गए झूठ के लिए राहुल गांधी को लोकसेवक के पद से मुक्त किया जाए। इस मौके पर द्रंग हलके के विधायक जवाहर ठाकुर, बल्ह के विधायक इंद्र ¨सह गांधी, महामंत्री चेतराम व सराज मंडल भाजपा के अध्यक्ष शेर ¨सह भी मौजूद रहे।