Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री ने अनिल शर्मा को चेताया

जागरण संवाददाता मंडी कोर कमेटी की बैठक के बाद भाजपा ने अब संसदीय क्षेत्रों की बैठकों क

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 09:51 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 09:51 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने अनिल शर्मा को चेताया
मुख्यमंत्री ने अनिल शर्मा को चेताया

जागरण संवाददाता, मंडी : मंडी संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा को नसीहत दी कि उनका परिवार पार्टी लाइन से हटकर कार्य कर रहा है, जो सही नहीं है। इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

loksabha election banner

वीरवार को मंडी स्थित विस्को होटल में मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों, बोर्ड-निगमों के चेयरमैन व उपाध्यक्षों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी विधानसभा हलकों की फीडबैक ली। बैठक में सासद रामस्वरूप शर्मा व संसदीय क्षेत्र के पालक मंत्री गोविंद ठाकुर भी मौजूद थे।

बैठक शुरू होते ही पार्टी के पदाधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा को घेरने की कोशिश की। इस पर मुख्यमंत्री ने इशारों ही इशारों में अनिल शर्मा को चेताया कि उनका परिवार कुछ दिन से पार्टी लाइन से हटकर जिस तरह काम कर रहा है, आगामी समय में इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे। एक दिन पहले बुधवार को ही अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा ने भावानगर में भाजपा से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद ही वीरवार को मुख्यमंत्री ने इस तरह का कड़ा संदेश दिया है।

मंडी संसदीय क्षेत्र पाच जिलों के 17 हलकों में फैला हुआ है। 14 हलकों में भाजपा व तीन हलकों में काग्रेस काबिज है। भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव की तर्ज पर इस बार भी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। मंडी में इस बार फिजा भी बदली हुई है। 2014 में प्रदेश की सत्ता पर काग्रेस काबिज थी। प्रदेश की सत्ता अब भाजपा के पास है और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद मंडी जिला से हैं। ऐसे में पार्टी व सरकार यहा कोई जोखिम मोल नहीं लेना चाहती है।

जयराम ठाकुर ने विधायकों, मंत्रियों व पार्टी पदाधिकारियों को दो माह तक जीतोड़ मेहनत करने के निर्देश दिए। काग्रेस के दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए सोशल मीडिया व अन्य मोर्चो पर मुस्तैदी दिखाने की बात कही। बैठक में चुनाव प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक करीब चार घटे से अधिक समय तक चली। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद शुक्रवार को अपने गृह हलके सराज से महिला सम्मेलन के माध्यम से चुनाव प्रचार का शखनाद करने जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.