Move to Jagran APP

रणवीर सिंह बने सराज हलके के भाजपा प्रभारी

मंडी जिला भाजपा ने मिशन 2022 का खाका तैयार कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Feb 2020 08:43 PM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 06:18 AM (IST)
रणवीर सिंह बने सराज हलके के भाजपा प्रभारी
रणवीर सिंह बने सराज हलके के भाजपा प्रभारी

जागरण संवाददाता, मंडी : मंडी जिला भाजपा ने मिशन 2022 का खाका तैयार कर लिया है। इसके लिए पांच प्रभारी व छह सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। वीरवार को जिला इकाई की बैठक विश्राम गृह मंडी में जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह की अगुआई में हुई। बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी भी मौजूद रहे। बूथ स्तर पर मिशन 2022 के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। नए मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई।

loksabha election banner

सराज हलके के लिए रणवीर सिंह (अध्यक्ष) प्रभारी, पुष्पराज कात्यायन व नेहा कुमारी सहप्रभारी, जोगेंद्रनगर महेंद्र पाल प्रभारी, संजय रावत सहप्रभारी, प्रियंका शर्मा को सदर हलके का प्रभारी व झाबे राम को सहप्रभारी बनाया गया है। द्रंग हलके में भागीरथ धरवाल को प्रभारी व पंकज शर्मा को सहप्रभारी, बल्ह हलके के लिए जोधवीर सिंह प्रभारी व नारायण सिंह गुलेरिया को सह प्रभारी नियुक्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.