Move to Jagran APP

कांग्रेस के कब्जे में गलमा सीट, भाजपा की उम्मीदों पर पानी

बीडीसी के गलमा वार्ड पर कांग्रेस का कब्जा होने से भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। पंचायत समिि

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 07:49 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 07:49 PM (IST)
कांग्रेस के कब्जे में गलमा सीट, भाजपा की उम्मीदों पर पानी
कांग्रेस के कब्जे में गलमा सीट, भाजपा की उम्मीदों पर पानी

बीडीसी के गलमा वार्ड पर कांग्रेस का कब्जा होने से भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। पंचायत समिति बल्ह के अध्यक्ष पद की सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण इसी वर्ग से संबंधित रजनी नायक को भाजपा ने मैदान में उतारा, लेकिन वह कांग्रेस समर्थित मंजू देवी से 426 मतों से हार गई।

loksabha election banner

रजनी नायक निर्वतमान जिला परिषद सदस्य थीं। ओबीसी से संबंधित होने के कारण भाजपा ने अध्यक्ष पद पर कब्जा करने के लिए भाजपा ने इन पर दांव खेल दिया। कांग्रेस की ओर से मंजू देवी प्रत्याशी थीं। वहीं स्याहं वार्ड से इसी वर्ग से संबंधित रोशनी सैनी भी मैदान में थी। रजनी नायक और मंजू देवी में गलमा सीट पर कांटे की टक्कर थी। रोशनी सैनी के चुनाव हारने के बाद सबकी नजर रजनी नायक और मंजू देवी पर थी, लेकिन यहां पर मंजू देवी 426 मतों से रजनी नायक से चुनाव जीत गईं। मंजू देवी को 1679 और रजनी को 1253 मत पड़े। रजनी नायक के हारने के बाद अब सीधेतौर पर पंचायत समिति बल्ह के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा हो गया जाएगा। सीट आरक्षित होने का लाभ यहां पर कांग्रेस को मिलेगा। हालांकि रजनी नायक को जितवाने के लिए बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी व मंडल अध्यक्ष हेमपाल राणा ने अपने स्तर पर भरपूर कोशिश की, लेकिन जनता को कुछ और ही मंजूर था। रजनी नायक की हार के बाद भाजपा का सपना टूट गया क्योंकि बेशक बीजेपी की सीटें ज्यादा हो अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी का ही बनेगा। क्योंकि जितनी महिलाएं पंचायत समितियों में जीत कर आई हैं उनमें से कोई भी ओबीसी वर्ग से नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.