Move to Jagran APP

मां ने लोगों को बबरू बांटकर मनाया जयराम ठाकुर का जन्मदिन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के घर तांदी में पहाड़ी रस्म के अनुसार जन्मदिन मनाया गया। माता ब्रिकमू देवी ने जन्मदिन के अवसर पर बाबरू वह हलवा बनाया था। बाबरू गुड के साथ बनाएं जाते हैं। उन्हें ग्रामीणों को परोसा गया। 6 जनवरी 1965 को सराज के तांदी गांव में जेठू राम विलास व ब्रिकमू देवी के घर जन्मे जयराम

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 07:45 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 07:45 PM (IST)
मां ने लोगों को बबरू बांटकर मनाया जयराम ठाकुर का जन्मदिन
मां ने लोगों को बबरू बांटकर मनाया जयराम ठाकुर का जन्मदिन

संवाद सहयोगी, थुनाग : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के घर तांदी में पहाड़ी रस्म अनुसार जन्मदिन मनाया गया। माता ब्रिकमू देवी ने जन्मदिन पर बबरू व हलवा बनाया था। गुड़ के साथ बनाए बबरू ग्रामीणों को परोसे गए। छह जनवरी 1965 को सराज के तांदी गांव में जेठू राम विलास व ब्रिकमू देवी के घर जन्मे जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर पूरे सराज में जश्न का माहौल रहा। जगह-जगह अलाव जलाकर पहाड़ी नाटी का आयोजन किया गया। कुछ स्थानों पर डीजे का भी प्रबंध किया गया था। थुनाग व बगस्याड़ में भारी बर्फबारी के बाजवूद लोगों ने नाटी डालकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जन्मदिन मनाया। थुनाग में खादी एवं ग्रामोद्योग के निदेशक पितांबर ठाकुर कमल राणा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, इसमें सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने डीजे की धुनों पर खूब धमाल मचाया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.