Move to Jagran APP

विकास करवाने में प्रदेश सरकार असफल : प्रकाश

सहयोगी नेरचौक बल्ह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर की अध्यक्षता में र

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2020 06:09 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 06:14 AM (IST)
विकास करवाने में प्रदेश सरकार असफल : प्रकाश
विकास करवाने में प्रदेश सरकार असफल : प्रकाश

सहयोगी नेरचौक : बल्ह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर की अध्यक्षता में रविवार को डडौर में हुई। इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी उपस्थित रहे। इस दौरान बल्ह कांग्रेस अनुसूचित जाति सेल का अध्यक्ष दौलत राम को चुना गया।

loksabha election banner

बैठक में संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों ने सुझाव रखे और कार्यकारिणी विस्तार को लेकर चर्चा की गई।

ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि बल्ह क्षेत्र में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। आरोप लगाया कि बल्ह के विधायक गांव-गांव जाकर झूठा प्रचार कर जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। बल्ह भाजपा ने ढाई साल में केवल मात्र पूर्व कांग्रेस सरकार और पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी द्वारा किए गए विकास कार्यो पर अपना लेबल चिपकाने का ही प्रयास किया है।

जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा और पदाधिकारियों को उचित निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार और विधायक बल्ह में विकास करवाने में पूरी तरह विफल रहे हैं।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष रवि चंदेल, जगतपाल ठाकुर, सुरेंद्र चौधरी, रूप सिंह कौंडल, ओमप्रकाश सैनी, पवन गुप्ता, गंगा राम राव, ठाकुर सिंह, चंपा ठाकुर, आभा जंवाल, महेंद्र गुप्ता, बलराज चौधरी, अश्वनी वालिया मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.