Move to Jagran APP

बल्ह में जिला परिषद में भी हुई भाजपा की फजीहत

जागरण संवाददाता मंडी बल्ह हलके में भाजपा की गिरती साख ने पार्टी नेतृत्व की चिता बढ़ा दी ह

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 04:22 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 04:22 PM (IST)
बल्ह में जिला परिषद में भी हुई भाजपा की फजीहत
बल्ह में जिला परिषद में भी हुई भाजपा की फजीहत

जागरण संवाददाता, मंडी : बल्ह हलके में भाजपा की गिरती साख ने पार्टी नेतृत्व की चिता बढ़ा दी है। ग्रामीण संसद व शहरी निकाय के चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की गाज आने वाले दिनों में कई पदाधिकारियों पर गिर सकती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस बात को गंभीरता से लिया है। शहरी निकाय के बाद जिला परिषद चुनाव में भाजपा की फजीहत हुई है। भाजपा तीन में से एक सीट पर ही जीत पाई है।

loksabha election banner

पार्टी की सबसे ज्यादा किरकिरी जिला परिषद के भड़याल वार्ड में हुई है। भड़याल विधायक इंद्र सिंह गांधी, मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा व निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष सरला ठाकुर का गृह वार्ड है। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता पाल वर्मा की दावेदारी को दरकिनार कर यहां चहेते की पैरवी करना विधायक को भारी पड़ा। बड़बोलेपन के लिए जाने वाले इंद्र सिंह गांधी व यहां से भाजपा के समर्थित प्रत्याशी अनिल सैनी ने 10,000 से अधिक मतों से जीत का दावा जताया था, मगर गाड़ी 4600 मतों से आगे नहीं बढ़ पाई और तीसरे स्थान पर अटक गए। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकत्र्ताओं ने खुलकर पाल वर्मा का काम कर उनकी जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई। बैहल वार्ड से पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय रावत की पत्नी अंजना रावत को मैदान में उतारा गया था। वह बल्ह ब्लॉक पंचायत समिति की निवर्तमान अध्यक्ष हैं। इंद्र सिंह गांधी ने खुद उनके प्रचार की कमान संभाल रखी थी, मगर पहली बार मैदान में उतरी मनीषा ठाकुर के हाथों गच्चा खा गए। लोअर रिवालसर वार्ड से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की भानजी मैदान में थी। पहले तो उनका नाम प्रदेश नेतृत्व को नहीं भेजा गया। बाद में यहां कौशल्या को मैदान में उतार दिया। प्रियंता शर्मा अकेले मैदान में डटी रहीं और जीत कर पार्टी की लाज बचाने में सफल रहीं। नगर परिषद नेरचौक व नगर पंचायत रिवासलर के चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन शर्मनाक रहा। नेरचौक में पर्ची से पार्टी की नाक बची अन्यथा यहां भी फजीहत तय थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.