Move to Jagran APP

संगठन को मजबूती देने के लिए महिला मोर्चा निभाएगा अहम भूमिका

बल्ह महिला मोर्चा की बैठक वीरवार को हुई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 04:59 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 04:59 PM (IST)
संगठन को मजबूती देने के लिए महिला मोर्चा निभाएगा अहम भूमिका
संगठन को मजबूती देने के लिए महिला मोर्चा निभाएगा अहम भूमिका

सहयोगी, रिवालसर : बल्ह विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ से भाजपा महिला मोर्चा कुनबा बढ़ाने के लिए दस महिला कार्यकर्ता को जोड़ेगा। बल्ह  महिला मोर्चा की अध्यक्ष पंकज शर्मा की अध्यक्षता में गलमा में हुई बैठक में विधायक इंद्र ¨सह गांधी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए महिला मोर्चा ने अहम भूमिका निभाई है। इसके परिणामस्वरूप भाजपा ने पंचायतीराज संस्थाओं व नगर निकायों से लेकर विधानसभा व लोकसभा चुनाव में विरोधी पार्टी को चारों खाने चित करने में सफलता हासिल की है। पंकज शर्मा ने कहा कि  प्रदेशस्तर पर जारी सशक्त महिला सुदृढ़ कमल महाभियान को आगामी 20 दिन में पूरा कर लिया जाएगा।  बल्ह भाजपा महिला मोर्चा जल्द ही बल्ह क्षेत्र एक बड़ा महिला सम्मेलन करने जा रही है। सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष इंदु गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। बैठक में जिला महिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर, महामंत्री रजनी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष हेमपाल राणा, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य  प्रियंता शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष सरला ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष अंजना रावत, नगर परिषद अध्यक्ष लता देवी, महामंत्री सीमा शर्मा, रजनी नायक, रीता, सुचित्रा, शिला, कमला, अमिता, सोनू, नीलम व अन्य मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.