जंक फूड से दूर रहें बच्चे : मोती राम
तीर्थन घाटी के गुशैणी स्कूल में महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक मोती राम ठाकुर ने बच्चों और अध्यापकों को पोषण व स्वच्छता के बारे में जागरूक किया।
संवाद सहयोगी, गुशैणी : तीर्थन घाटी के गुशैणी स्कूल में महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक मोती राम ठाकुर ने बच्चों और अध्यापकों को पोषण व स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। पर्यवेक्षक ने बच्चों को बच्चों को जंक फूड और कोल्ड ¨ड्रक का सेवन न करने और खान-पीने पर ध्यान देने के लिए जागरूक किया। कहा बच्चे अपने माता-पिता को भी इस बारे में जागरूक करें। मोती राम ने बताया पांच साल से ऊपर के बच्चों को पूरी कैलोरी जरूरी होती है, बच्चे को दूध, अनाज से बना खाना देना चाहिए। बढ़ते बच्चों के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है, प्रोटीन से बच्चे की मांसपेशियों का विकास होता है। प्रोटीन से हड्डियां मजबूत होती हैं, इसके लिए बच्चे को पनीर, अंडा, मांस, मछली देना चाहिए। बच्चों के खाने में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होना चाहिए और अधिक से अधिक पानी पिलाएं तभी बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ हो सकता है। उन्होंने सरकार की ओर से चलाए जा रहे पोषण और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई जिसमें प्रथम, द्वितीय स्थान पर रहने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।