विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के मंडी में सड़क पर मिले एंटी स्नेक वेनम के डिब्बे, स्वास्थ्य विभाग की जांच शुरू

Published: Fri, 11 Sep 2026 08:27 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सड़क पर एंटी स्नेक वेनम के तीन डिब्बे मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच ...और पढ़ें

मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी को एंटी स्नेक वेमन के डिब्बे सौंपते रंगारंग सिंह। जागरण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी को एंटी स्नेक वेमन के डिब्बे सौंपते रंगारंग सिंह। जागरण


HighLights

  1. मंडी में सड़क पर एंटी स्नेक वेनम के तीन डिब्बे मिले

  2. स्वास्थ्य विभाग ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है

  3. रंगारंग सिंह ने डिब्बे मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपे

जागरण संवाददाता, मंडी। अस्पतालों में सर्पदंश के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाले एंटी स्नेक वेनम के तीन डिब्बों के सड़क पर मिलने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच आरंभ कर दी है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरिंदम इसकी जांच कर रहे हैं कि यह डिब्बे किसे दिए गए थे और कैसे सड़क पर गिरे। वहीं जिस स्थानीय व्यक्ति रंगारंग सिंह को यह डिब्बे मिले थे, उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक चौहान को यह सौंप दिए हैं।

करीब एक माह पहले रंगारंग सिंह को यह एंटी स्नेक वेमन के डिब्बे मलौरी टनल के पास सड़क पर मिले थे। उस समय भी उन्होंने विभाग को अवगत करवाया था, लेकिन विभाग ने गंभीरता नहीं दिखाई।

अब जब दैनिक जागरण ने यह मामला प्रमुखता से उठाया तो हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जांच आरंभ कर दी है। अधिकारियों का भी कहना है कि यह बड़ी लापरवाही है। उधर, रंगारंग सिंह ने भी मांग की है कि लापरवाह कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक चौहान ने दवाइयां सुरक्षित रखने के लिए रंगारंग सिंह का आभार जताया।