स्यांज बगड़ा से दिल्ली के लिए चलेगी बस
करसोग का तीन दिवसीय सेरी भांजू मेला रविवार को संपन्न हो गया।
सहयोगी, करसोग : करसोग का तीन दिवसीय सेरी भांजू मेला रविवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता वन एवं परिवहन मंत्री गो¨वद ¨सह ठाकुर ने की। इस अवसर पर उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरी बंगलो के मैदान के लिए 10 लाख रुपये, सेरी बंगलो के महिला मंडल सेरी, जूआ, सिल्हा धार, सरांहडा के लिए पांच-पांच हजार प्रति महिला मंडल देने की घोषणा की। स्यांज बगड़ा से सेरी वाया करसोग-शिमला-दिल्ली के लिए पथ परिवहन निगम की बस चलाने की घोषणा की। भविष्य में शाहोट वाया नांज शिमला के लिए बस सेवा चलाने का भी आश्वासन दिया। कहा करसोग में एचआरटीसी का अपना डीजल पंप खोला जाएगा। साथ ही एचआरटीसी की वर्कशॉप भी खोली जाएगी। करसोग क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए सरकार द्वारा अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए होम स्टे योजना चलाई गई है। उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना। इस पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रोत्साहन के लिए मुख्य अतिथि ने दो-दो हजार प्रति स्कूल देने की घोषणा की। मेला कमेटी प्रधान नेत राम ठाकुर ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। प्रधान ग्राम पंचायत सेरी बंगलो कृष्णानंद ने शॉल भेंट की। वन मंत्री की पत्नी को भी मेला कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक हीरा लाल भी मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष कुंदन ठाकुर, उपाध्यक्ष निर्मल ठाकुर, हरि नारायण, कौल राम, महामंत्री खुशी राम ठाकुर, जिला सचिव कमल ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष भीमा कश्यप, युवा जिला अध्यक्ष अमी चंद, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष खेम राज सहित अन्य मौजूद रहे।