300 मीटर लंबे तिरंगे के साथ एबीवीपी ने निकाली विजय रैली
ABVP vijay Rally किस्तान पर सर्जिकल एयर स्ट्राइक और विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी पर विद्यार्थी परिषद ने 300 मीटर तिरंगे के साथ विजय रैली निकाली।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 02 Mar 2019 12:59 PM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2019 12:59 PM (IST)
मंडी, जेएनएन। पाकिस्तान पर सर्जिकल एयर स्ट्राइक और भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंडी में विजय रैली निकाली। विद्यार्थियों ने रिकॉर्ड 300 मीटर तिरंगे के साथ शहर में रैली निकाली।
रैली के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद व हिंदुस्तान व सेना जिंदाबाद के नारों से मंडी शहर गूंज उठा। इस दौरान मंडी शहर की सड़कों पर सैकड़ों लोगों का हुजूम तिरंगा यात्रा उमड़ पड़ा। लोगों में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद वायु सेना अधिकारी की घर वापसी पर खुशी का माहौल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें