Move to Jagran APP

सरकाघाट में 95 वर्षीय बुजुर्ग ने किया वर्षाशालिका का लोकार्पण

संधोल तहसील की ग्राम पंचायत भदेहड़ के कुजाबलह में बनी वर्षा शालिका का लोकार्पण पंचायत ने परंपरा से हटकर किया गया। वर्षाशालिका का उद्घाटन गांव के 95 वर्षीय बुजुर्ग जोशी राम द्वारा करवाया गया। इसका लाभ सैंकड़ों लोगों को मिलेगा।

By Richa RanaEdited By: Published: Wed, 09 Dec 2020 01:55 PM (IST)Updated: Wed, 09 Dec 2020 01:55 PM (IST)
सरकाघाट में 95 वर्षीय बुजुर्ग ने किया वर्षाशालिका का लोकार्पण
कुजाबलह में निर्मित वर्षा शालिका का लोकार्पण 95 वर्षीय बुजुर्ग जोशी राम के द्वारा किया गया।

सरकाघाट, जेएनएन। संधोल तहसील की ग्राम पंचायत भदेहड़ के कुजाबलह में बनी वर्षा शालिका का लोकार्पण पंचायत ने परंपरा से हटकर किया गया। वर्षाशालिका का उद्घाटन गांव के 95 वर्षीय बुजुर्ग जोशी राम द्वारा करवाया गया। इसका लाभ सैंकड़ों लोगों को मिलेगा।

loksabha election banner

इस क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह और पंचायत समिति सदस्य भदेहड़ के माध्यम से 14वेंवितायोग की वजट से कुजाबलह में निर्मित वर्षा शालिका का लोकार्पण 95 वर्षीय बुजुर्ग जोशी राम के द्वारा किया गया। आमतौर पर इस तरह के उदघाटन व लोकार्पण पार्टी के नेताओं या जन प्रतिनिधियों द्वार किए जाते हैं, लेकिन भदेहड़ पंचायत में डेढ़ लाख रुपये की लागत से बनी वर्षा शालिका लोकार्पण अलग तरह से किया गया। जिला परिषद ने बताया कि उन्होंने गत वर्ष टिहरा में बने सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण भी गांव लग्यार निवासी एक बुजुर्ग महिला से करवाया था। अब कुजाबलह में बनी वर्षा शालिका का लोकार्पण भी अलग तरह से करवाया है। इससे एक नई परंपरा शुरू की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.