बेगली बीट पर काटे सात देवदार व दो क्याल के पेड़
पर कहर बरपाया है। वन काटुओं ने सात देवदार व दो क्याल के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला कर वन संपदा को चुरा लिया है। फोरेस्ट गार्ड की शिकायत पर करसोग पुलिस थाना में वन काटुओं के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। करसोग की बेगली वन बीट देवदार के पेड़ों से भरी पड़ी है
संवाद सहयोगी, मंडी : करसोग की बेगली वन बीट में वन काटुओं ने सात देवदार व दो क्याल के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला लकड़ी चुरा ली है। फोरेस्ट गार्ड की शिकायत पर करसोग पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस चौकी पांगणा में दर्ज शिकायत में बीट के फोरेस्ट गार्ड विक्रांत चौहान का कहना है कि जब वह बीट में गश्त कर रहा था उस दौरान उसे वहां पर कटे पेड़ मिले। जांच करने पर पाया कि वन काटुओं ने वहां से नौ पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई है। इसमें सात देवदार व दो क्याल के पेड़ है। पुलिस में दी शिकायत में उन्होंने पांगणा के मढ़ीधार निवासी एक व्यक्ति पर वन संपदा को चुराने का संदेह व्यक्त किया है। करसोग पुलिस थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया कि वन विभाग की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर वन संपदा की चोरी करने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है।