बर्फबारी से सराज में 1.88 करोड़ का नुकसान
फबारी से सराज में कुल एक करोड़
जागरण टीम, गोहर/थुनाग : बर्फबारी से सराज में एक करोड़ 88 लाख का नुकसान हुआ हैं। क्षेत्र में बर्फबारी से सड़कें, बिजली और पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई हैं। 22 संपर्क सड़कें बंद हो गई थी, जिन्हें बहाल करने के लिए प्रशासन की ओर से पर लोक निर्माण विभाग को प्रभावशाली आदेश दिए हैं। इसके बाद सराज की सड़कों को सामान्य रूप से यातायात चालू करने के लिए सरकारी अमला जुट गया है।
विभाग ने चैलचौक जंजैहली मार्ग सुबह 8 बजे यातायात के लिए बहाल कर दिया था। सराज की छतरी-गड़ागुसैण, गड़ागुसैण-टपनाली, विलगाड-मगरूगला, छतरी-जंजैहली, केलोधार-छतरी, जंजैहली-छतरी, बुंग-भलवार, जंजैहली-बखड़ोग, जरोल-जुगांद-चकुधार, लंबाथाच-चियूनी, लंबाथाच-शिल्हिबागी, थुनाग-लामशाफड़, थलौट-पँजाई, थाची-नारायणगढ़, सुधरानी-थाटा, थाटा-सवलवास, थाची-डिडर, कटयांदी-तांदी, बगस्याड-थुनाग, कांढा-बडीन, बगस्याड-बडीन और कांढा-पंडोह सड़कों को खोलने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। इसके लिए विभाग की 7 जेसीबी, 9 डोजर, 11 टिपर, 13 ट्रेक्टर के अलावा किराये पर 8 जेसीबी, 10 डोजर, 12 टिपर, 14 ट्रेक्टर बर्फ हटाने के काम में लगाए गए हैं। 25 जनवरी तक सभी सड़कें बहाल करने की बात कही जा रही हैं। सराज में 200 ट्रांसफार्मर में से 38 ट्रांसफार्मर देर शाम तक बहाल करने की कोशिश की जा रही है। एसडीएम थुनाग सुरेंद्र मोहन ने बताया कि बर्फबारी के कारण सड़कों से बर्फ हटाने का काम जोरों पर है। दो दिन के भीतर सभी सड़कों को यातायात के लिए सुचारू कर दिया जाएगा।