घास काटते छह लोगों को रंगड़ों ने काटा, उपचाराधीन
देव पाईंदल ऋषि डोलरा ने घोघरधार की पहाड़ी पर स्थित डायनाबाड़ में भादो महीने में दैव और दैत्यों के साथ हुए अ²श्य युद्ध में देवताओं की जीत होने का दावा किया है। गणेश चतुर्थी को सभी देवताओं ने अपने मंदिरों में प्रवेश किया। देवतागणों की मंदिर वापिसी के दौरान आयोजित जागहोम में देव पाईंदल ऋषि के करीब छह दर्जन गुरों ने देव शक्ति के हैरत करतब दिखाए। इस दौरान देवता के गुरों ने आग में कूदकर जलते अंगारों को मूंह में चबाया और जलती आग की लकड़ी को उठाकर ऋषि के सरोवर में फैंका। जागहोम में देवता की पूरी हार क्षेत्र से सैंकड़ों लोगों ने भाग लेकर देव आस्था के इस त्योहार में देव ऋषि के रथ से आर्शिवाद प्रा
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : क्षेत्र की दारट बगला पंचायत के घमरेहड़ गांव में रंगड़ों के हमले से एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों के माध्यम से जोगेंद्रनगर अस्पताल में पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि कुछ का उपचार अभी भी अस्पताल में चल रहा है। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। वीरवार सुबह करीब दस बजे एक ही परिवार के पांच सदस्य खेत में घास काट रहे थे, तभी अचानक रंगड़ों के एक झुंड ने परिवार के सभी सदस्यों पर हमला बोल दिया।
रंगड़ों के हमले के दौरान वहां पर कुछ और लोग भी मौजूद थे। जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। घायलों में 60 वर्षीय कमला देवी पत्नी जनक कटोच, 40 वर्षीय सरिता पत्नी दलवीर कटोच, 45 वर्षीय बल¨वद्र कटोच पुत्र जनक कटोच, 33 वर्षीय शिवानी और पांच वर्ष के अरुण कटोच, 68 वर्षीय वैंसी राम निवासी घमरेहड़ शामिल हैं। इनमें कमला देवी और सरिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने और उपचार दिलाने में पंचायत के पूर्व प्रधान अतुल कुमार, राकेश राणा ने सहयोग किया।