डंगा धंसने से खाई में गिरी जीप, छह घायल
जागरण टीम, बग्गी/सुंदरनगर : छम्यार-हटगढ़ मार्ग पर सोमवार को डंगा धंसने से एक पिकअप जीप ख
जागरण टीम, बग्गी/सुंदरनगर : छम्यार-हटगढ़ मार्ग पर सोमवार को डंगा धंसने से एक पिकअप जीप खाई में लुढ़क गई। जीप में सवार छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सभी लोग करसोग के ¨चढी में दुकान लगाकर बिलासपुर लौट रहे थे कि छम्यार-हटगढ़ मार्ग पर (धोडु रा नाला) रौ के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। खाई में गिरने से बोलेरो पिकअप जीप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जीप गिरने की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोग बचाव कार्य के लिए पहुंचे और घायलों को सड़क तक पहुंचाया।
हादसे में घायल व्यक्तियों को घटना स्थल से सिविल अस्पताल सुंदरनगर उपचार के लिए लाया गया। अस्पताल में सभी का उपचार जारी है। घायलों की पहचान अनीश (32) निवासी बिलासपुर, जनरल ¨सह(32) आंनदपुर साहिब, संजय कुमार(47) बिलासपुर, पंकज धीमान (30) देहरादून, कीमत ¨सह (60) लोदीपुर आंनदपुर, आशीष (22) चालक बिलासपुर के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद बल्ह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सिविल अस्पताल सुंदरनगर में घायलों के बयान दर्ज किए हैं।
उधर, डीएसपी तरनजीत ¨सह ने कहा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।