25 कलाकारों ने दिए ऑडिशन
देवता मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए वीरवार को मंडी, बल्ह के कलाकारों ने ऑडिशन दिए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Mar 2018 03:01 AM (IST)Updated: Fri, 30 Mar 2018 03:01 AM (IST)
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : देवता मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए वीरवार को मंडी, बल्ह, धर्मपुर और सरकाघाट के कलाकारों के ऑडिशन हुए। निर्णायक मंडल के सदस्य जसवंत, हेमराज, प्रकाश भट्ट, मृदुला, वेद बंटा ने 25 कलाकारों के ऑडिशन लिए। इनमें सुनील, दुर्गा, जागृति म्यूजिकल ग्रुप, जीवन कला मंच के कलाकारों ने अपने स्वर की परीक्षा दी। वीरवार को मंडी जिला से शालू शर्मा, ¨डपल, गोपाल, टीआर डोगरा, आयूष, दीपिका, अल्का, हरीश ने भी ऑडिशन दिए। तीस मार्च को ऑडिशन के प्रतिभागी कलाकारों के नाम मेला समिति को सौंपे जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें