अब तत्तापानी में बनेगा पानी पर रेस्टोरेंट : मुख्यमंत्री
संवाद सहयोगी करसोग प्रदेश सरकार तत्तापानी में फ्लोटिग रेस्टोरेंट यानी पानी पर तैरता रे
संवाद सहयोगी, करसोग : प्रदेश सरकार तत्तापानी में फ्लोटिग रेस्टोरेंट यानी पानी पर तैरता रेस्टोरेंट बनाएगी। इस योजना पर सरकार विचार कर रही है । यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से तत्तापानी में जल क्रीड़ा गतिविधियों के शुभारंभ पर कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न जलाश्यों में स्पीड बोट, वाटर स्कीईंग, जैट स्कीइंग, स्की बोर्डिंग, वॉटर स्कूटर, क्रूज इत्यादि गतिविधियां आरंभ करेगी। कोल डैम क्षेत्र में जल परिवहन की सम्भावनाएं भी तलाशेगी। उन्होंने कहा कि सतलुज आरती और एक बर्तन में 1995 किलो खिचड़ी बनाकर तत्तापानी को पर्यटन की ²ष्टि से बड़े स्तर पर पहचान प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड स्थापित किया है। करसोग क्षेत्र में माहूनाग मन्दिर, कामाक्षा मंदिर को भी पर्यटन की ²ष्टि से विकसित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के पूर्ण राज्यत्व का स्वर्ण जयंती पर विकासात्मक यात्रा पर प्रकाश डालने के लिए वर्ष भर 51 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि तत्तापानी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के उद्घाटन किया। साथ हीपर्यटन विभाग के ई-सर्विस पोर्टल को भी जारी किया, जिससे उद्यमियों को अतिथ्य क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं की स्वीकृति जैसी समस्याओं के लिए समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित होंगी। इससे आवेदनकर्ताओं को पंजीकरण, नवीकरण, परियोजना स्वीकृतियां और अनिवार्यता प्रमाण पत्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने हिमाचल भवन नई दिल्ली और चंडीगढ़ तथा हिमाचल सदन नई दिल्ली की बुकिग के लिए ऑनलाइन सुविधा का भी शुभारम्भ किया। वहीं सांसद रामस्वरूप शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। करसोग के विधायक हीरा लाल ने विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के शुभारम्भ के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सचिव पर्यटन देवेश कुमार, निदेशक पर्यटन यूनुस और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।