Move to Jagran APP

22 स्वर्ण पदक जीत मंडी बना विजेता

संवाद सहयोगी मंडी राज्यस्तरीय पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में मंडी जिला 22 स्वर्ण पदक

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 07:35 PM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 07:35 PM (IST)
22 स्वर्ण पदक जीत मंडी बना विजेता
22 स्वर्ण पदक जीत मंडी बना विजेता

संवाद सहयोगी, मंडी : राज्यस्तरीय पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में मंडी जिला 22 स्वर्ण पदक जीत पहले, बिलासपुर जिला नौ स्वर्ण पदक जीत दूसरे तथा कांगड़ा जिला छह स्वर्ण पदक जीत तीसरे स्थान पर रहा। मंडी के पड्डल में पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता के समापन पर जिला खेल अधिकारी नरेश ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

loksabha election banner

सब जूनियर लड़कियों के टेंडिग वर्ग के 30 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर की स्वरा ने स्वर्ण, मंडी की अनन्या ने रजत, 35 किलोग्राम भार वर्ग में निवेदिता ने स्वर्ण, 50 किलोग्राम भार वर्ग मे तेजल राणा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। सब जूनियर वर्ग के 25 किलोग्राम भार वर्ग में लड़कों में मोहित चंदेल ने स्वर्ण, 30 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर के अर्चित ने स्वर्ण, देवांश ने रजत, मंडी के सानिध्य जम्वाल व आयुष ने कांस्य पदक जीता।

33 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी के आर्यन ने स्वर्ण, रितेश बिलासपुर ने रजत, सिरमौर के आरव ने कांस्य, 36 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर के वरुण ने स्वर्ण, मंडी के तनमय ने रजत, 42 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी के अर्श ने स्वर्ण, बिलासपुर के नितिश कुमार ने रजत पदक जीता है। 45 किलोग्राम भार वर्ग में शिवांश ने स्वर्ण, अतकिश चौधरी ने रजत, 48 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी के शौर्य ने स्वर्ण और सिरमौर के पीयूष चौधरी ने रजत, 51 किलोग्राम भार वर्ग में लक्ष्य ने स्वर्ण, विवेक ने रजत, 57 किलोग्राम भार वर्ग में यतिन ने स्वर्ण, जंहाजेब ने रजत, 60 किलोग्राम भार वर्ग मे विशाल ने स्वर्ण, 69 किलोग्राम भार वर्ग में परभनूर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग के 47 किलोग्राम भार वर्ग लड़कियों में श्रेया ने स्वर्ण, दीपा ने रजत, 51 किलोग्राम भार वर्ग में विपाशा ने स्वर्ण, समीपता ने रजत, 65 किलोग्राम भार वर्ग में साना ने स्वर्ण, रशिका ने रजत और अरशिया ने कांस्य पदक जीता।

जूनियर वर्ग के 48 किलोग्राम भार वर्ग में लड़कों में नितेश ने स्वर्ण, मनीष ने रजत तथा शाश्वत ने कांस्य, 51 किलोग्राम भार वर्ग में अंशज ने स्वर्ण, वाशु ने रजत, कौशिक माजी ने कांस्य, 54 किलोग्राम भार वर्ग में दीपांशु ने स्वर्ण, रिजूल चौहान ने रजत, कुलदीप व जीवन चौहान ने कांस्य, 57 किलोग्राम भार वर्ग मे नितिन ने स्वर्ण, खेम सिंह ने रजत और राजन ने कांस्य पदक जीता है।

61 किलोग्राम भार वर्ग में साहिल ने स्वर्ण, अभिषेक ने रजत, शिवम ने कांस्य, 65 किलोग्राम भार वर्ग में करण ने स्वर्ण, शुभम ने रजत, 70 किलोग्राम भार वर्ग में करण ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सीनियर वर्ग लड़कियों के 45 किलोग्राम भार वर्ग के टेंडिग इवेंट में तरुणा ने स्वर्ण, सुरभि ने रजत, 50 किलोग्राम भार वर्ग में राशि ने स्वर्ण, 55 किलोग्राम भार वर्ग में बनिता ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

इस अवसर पर राम सिंह चौहान, अमी चंद, कमलेश ठाकुर, प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजलाल चौहान, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, संयुक्त सचिव बृजलाल चौहान मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.