Move to Jagran APP

नगर निगम को कांग्रेस मुक्त कर शुरू होगा मिशन 2022 का आगाज

नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को हराकर भाजपा मिशन 2022 का आगाज

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 08:14 PM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 08:14 PM (IST)
नगर निगम को कांग्रेस मुक्त कर शुरू होगा मिशन 2022 का आगाज
नगर निगम को कांग्रेस मुक्त कर शुरू होगा मिशन 2022 का आगाज

जागरण संवाददाता, मंडी : नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को हराकर भाजपा मिशन 2022 का आगाज करेगी। साथ ही ग्रामसभा से विधानसभा तक के नारे को बुलंद किया जाएगा। यह बात रविवार को मंडी में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं को टिप्स देने के लिए जनसंवाद केंद्र में शुरू हुए दो दिवसीय अभ्यास वर्ग के पहले दिन शिक्षा मंत्री गोविद सिंह ठाकुर ने कही। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह ने की। पहले दिन कार्यकत्र्ताओं का मार्गदर्शन किया गया।

loksabha election banner

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने पार्टी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। दूसरे सत्र में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष लेखराज राणा ने पदाधिकारियों को पार्टी की समानांतर विचारधारा वाले संगठनों की जानकारी दी। उन्होंने अपने विचार के संगठनों में आपसी सामंजस्य स्थापित करने पर भी बल दिया। तृतीय सत्र में प्रदेश भाजपा सचिव बिहारी लाल शर्मा ने पार्टी की कार्यपद्धति का उल्लेख कर बताया कि प्रत्येक कार्यकत्र्ता संगठन में अपना किस प्रकार सहयोग कर सकता है। प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल ने छह वर्ष में समाज के शोषित वर्ग के लिए किए कार्यो और आज उनकी स्थिति के बारे में वक्तव्य दिया। पार्टी पदाधिकारी राजपाल ने अपना बूथ सबसे मजबूत विषय पर विचार रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.