Move to Jagran APP

नकारे नेताओं की टोली का मुखिया बन हवा में बातें कर रहे बाली : रणवीर

जनता के नकारे नेताओं की टोली का मुखिया बनकर पूर्व मंत्री जीएस बाली ह

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 10:56 PM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 10:56 PM (IST)
नकारे नेताओं की टोली का मुखिया बन   
हवा में बातें कर रहे बाली : रणवीर
नकारे नेताओं की टोली का मुखिया बन हवा में बातें कर रहे बाली : रणवीर

जागरण संवाददाता, मंडी : जनता के नकारे नेताओं की टोली का मुखिया बनकर पूर्व मंत्री जीएस बाली हवा में बातें कर रहे हैं। विधानसभा व लोकसभा चुनाव में शर्मनाक हार का प्रभाव बाली व कौल सिंह ठाकुर पर साफ नजर आ रहा है। दोनों मंडी में बैठ कर बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का सामना करने के लिए कांग्रेस के पास कोई नेता नहीं बचा है। हारे व नकारे नेताओं को प्रदेश कांग्रेस बलि का बकरा बना रही है।

loksabha election banner

जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा एकजुट है। कांग्रेस की निम्न सोच व राजनीति के कारण ही मंडी के साथ हमेशा भेदभाव होता था। इसमें कौल सिंह भी बराबर के दोषी रहे हैं। इसका जवाब मंडी की जनता विधानसभा, लोकसभा व ग्रामीण संसद के चुनाव में दे चुकी है। कई वर्षो से द्रंग हलके का प्रतिनिधित्व करते रहे कौल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में क्षेत्र विकास के मामले में लगातार पिछड़ता रहा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रयासों से द्रंग के अति दुर्गम इलाकों में भी सड़कों का जाल बिछाया है और यह कार्य जारी है। पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में परिवहन निगम के कर्मचारियों व पेंशनर्स को महीनों तक भुगतान नहीं होता था। इसके लिए उस समय के परिवहन मंत्री जिम्मेदार थे। दावा किया कि नगर निगम मंडी के चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और कांग्रेस मुक्त मंडी अभियान को जारी रखेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.