लाखों कर्मचारियों ने किया ट्वीट
जागरण संवाददाता मंडी नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर तथा महासचिव
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 06:38 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 06:38 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मंडी : नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर तथा महासचिव भरत शर्मा ने कहा कि नौ अगस्त को अंग्रेजों भारत छोड़ो की वर्षगांठ पर नई पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ द्वारा 'एनपीएस भारत छोड़ो' का अभियान शुरू किया गया। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पुरानी पेंशन स्कीम बहाल नहीं होती। सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा अन्य नेताओं को मेल, ट्विटर पर ट्वीट किया गया। पांच लाख से भी अधिक कर्मचारियों द्वारा ट्वीट किया गया है और यह भारत का नंबर वन ट्विटर का ट्रेंड भी बना।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें